Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

‘वंदे मातरम्’ भारत की आत्मा का प्रतीक : विधायक बोले, भाजपा इन्हीं मूल्यों पर कर रही काम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Nov 6, 2025
Post views : 329

उन्नाव। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को शहर में सदर विधायक की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी रहे। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा की पुकार है, जिसने आज़ादी की लड़ाई में करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में बांधा और देशभक्ति की लौ को जन-जन के दिलों में जलाए रखा। विधायक ने कहा कि जब भी राष्ट्रवाद की बात होती है, ‘वंदे मातरम्’ अपने आप भारत के मन में गूंज उठता है। यह गीत सिर्फ इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी देश की एकता और स्वाभिमान की पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन्हीं मूल्यों पर आगे बढ़ रही है, जिनकी जड़ें इस गीत की भावना में गहराई से जुड़ी हैं। पंकज गुप्ता ने कहा कि अब देश की राजनीति में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान सर्वोच्च विषय बन चुके हैं। उन्होंने कहा-हमारा उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र की मजबूती और एकजुटता को बनाए रखना है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। विधायक ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों देशभक्तों को प्रेरित किया और आज भी वही जोश हर भारतीय के दिल में जिंदा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस गीत की भावना को अपने जीवन में उतारें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन