Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ईद-उल-अज़हा 28 मई को : उन्नाव ईदगाह में दो वक्त में होगी नमाज़

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, May 22, 2026
Post views : 475

कमेटी अध्यक्ष पीरज़ादा मोईनुल हक फारुकी ने लोगों से ईदगाह के बाहर नमाज़ न पढ़ने की अपील की

उन्नाव। शहर में ईद-उल-अज़हा का त्योहार 28 मई को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर की ईदगाह कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कमेटी अध्यक्ष पीरज़ादा मोईनुल हक फारुकी ने लेटर जारी कर शहरवासियों को नमाज़ के समय और व्यवस्थाओं की जानकारी दी है। जारी सूचना के मुताबिक, उन्नाव ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ दो चरणों में अदा कराई जाएगी ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पहली नमाज़ सुबह ठीक 7 बजे अदा कराई जाएगी, जिसे मौलाना निसार अहमद मिस्बाही काज़िए शहर उन्नाव पढ़ाएंगे। वहीं दूसरी नमाज़ सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर होगी, जिसकी इमामत वसीक अत्तरी करेंगे। ईदगाह कमेटी ने साफ कहा है कि दोनों नमाज़ें तय समय पर बिना किसी इंतजार के शुरू कर दी जाएंगी। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वह समय से पहले ईदगाह पहुंचें और पूरी तैयारी के साथ आएं, ताकि नमाज़ के दौरान व्यवस्था बनी रहे।कमेटी अध्यक्ष पीरज़ादा मोईनुल हक फारुकी ने शहरवासियों से खास तौर पर ईदगाह परिसर के बाहर नमाज़ न पढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईदगाह के बाहर नमाज़ अदा करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। कमेटी की ओर से बाहर नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा सिर्फ कुर्बानी का त्योहार नहीं बल्कि भाईचारे, अमन और इंसानियत का पैगाम देने वाला पर्व है। इस मौके पर सभी लोग अपने मुल्क हिंदुस्तान की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ करें। ईदगाह कमेटी की ओर से उन्नाव शहर और आसपास के सभी लोगों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी गई।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन