Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बिछिया ब्लॉक बैठक में विकास को रफ्तार : 3.20 करोड़ के नए कामों पर मुहर, 10.40 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Apr 28, 2026
Post views : 121

97 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी, गांवों में बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं

उन्नाव। बिछिया विकासखंड में मंगलवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक विकास योजनाओं के लिहाज से अहम रही। बैठक में जहां नए कार्यों को हरी झंडी दी गई, वहीं पिछले साल पूरे हुए कामों को जनता के नाम समर्पित भी किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 97 विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। इन कामों की अनुमानित लागत करीब 3.20 करोड़ रुपये है। चर्चा के बाद सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इन योजनाओं में गांवों की सड़क, नाली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम शामिल हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। बैठक का दूसरा अहम हिस्सा रहा बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरे हुए कार्यों का लोकार्पण। करीब 10.40 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इन विकास कार्यों को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने इसे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।कार्यक्रम में पुरवा विधायक अनिल सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता और अरुण सिंह मौजूद रहे। सभी ने विकास कार्यों की गति बनाए रखने और गुणवत्ता पर खास ध्यान देने की बात कही। बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों का अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। साथ ही सभी से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर आगे रखें, ताकि योजनाओं का लाभ सही जगह तक पहुंचे। इस मौके पर बीडीओ फहद खान समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का माहौल सहयोगात्मक रहा और ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बनती नजर आई।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन