Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शादी सीजन में राहत : अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Apr 17, 2026
Post views : 314

निमंत्रण पत्र के साथ आवेदन पर मिलेगा 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर

उन्नाव। शादी-विवाह और मांगलिक आयोजनों के दौरान रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने अब ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एक व्यवस्थित और आसान व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे बड़े आयोजनों में गैस की कमी बाधा नहीं बनेगी। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल के तहत अब आयोजकों को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि अक्सर शादी या बड़े कार्यक्रमों में घरेलू सिलेंडर पर्याप्त नहीं पड़ते, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। एडीएम सुशील कुमार गोंड के अनुसार, सिलेंडर प्राप्त करने के लिए आयोजकों को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र लगाकर जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कार्यालय में आवेदन करना होगा। प्रक्रिया को ज्यादा जटिल न रखते हुए इसे सरल और सुगम बनाया गया है ताकि आम लोग आसानी से लाभ उठा सकें। शहर क्षेत्र में तीन नामित गैस एजेंसियों के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध होगी, जबकि जिले की सभी छह तहसीलों में भी चिन्हित एजेंसियों को इस व्यवस्था से जोड़ा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजकों को राहत मिलने की उम्मीद है। कैटरिंग के जरिए होने वाले आयोजनों के लिए भी प्रशासन ने अलग व्यवस्था की है। ऐसे मामलों में संबंधित कैटरर के गैस कनेक्शन पर ही सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे और इसके लिए किसी अतिरिक्त सिक्योरिटी की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति निजी स्तर पर आयोजन कर रहा है और उसके पास कमर्शियल गैस कनेक्शन नहीं है, तो उसे प्रति सिलेंडर 2400 रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था सिलेंडर की सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की गई है। इसके अलावा आवेदन और जानकारी की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से भी सूचना देने की सुविधा शुरू की गई है। वहीं, किसी भी तरह की दिक्कत या शिकायत के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां लोग सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन