Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

महिला अस्पताल में शुरू हुआ आयुष्मान वार्ड : अब महिलाओं को मिलेगा मुफ्त बेहतर इलाज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jan 31, 2026
Post views : 254

आठ आधुनिक बेड से लैस वार्ड में आयुष्मान कार्ड पर मिलेगा पूरा इलाज

उन्नाव। जिले की महिलाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला महिला अस्पताल में अब अलग से आठ बेड का विशेष वार्ड शुरू कर दिया गया है। इस वार्ड में आयुष्मान कार्ड धारक महिलाओं को पूरी तरह नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। शनिवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने फीता काटकर इस वार्ड का उद्घाटन किया। सरकार का उद्देश्य है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज के लिए भटकना न पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान वार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला महिला अस्पताल में यह नया वार्ड तैयार किया गया है। यहां गर्भवती महिलाओं और सिजेरियन डिलीवरी कराने वाली मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जाएगा। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जिलाधिकारी महिला अस्पताल पहुंचे। उद्घाटन के बाद उन्होंने वार्ड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ से कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही न हो और सभी के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। डीएम ने साफ कहा कि आयुष्मान योजना का फायदा सही लोगों तक पहुंचना चाहिए और इलाज की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम ने बताया कि इस वार्ड में मरीजों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। यहां आठ आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक बेड लगाए गए हैं, जिन्हें रिमोट से ऊपर-नीचे किया जा सकता है। हर बेड पर पर्दे लगाए गए हैं, ताकि भर्ती महिलाओं की निजता बनी रहे। वार्ड में साफ-सफाई और रोशनी की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। सीएमएस ने बताया कि आयुष्मान कार्ड रखने वाली महिलाओं को यहां भर्ती से लेकर इलाज और जरूरी जांच तक सभी सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी। इससे उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो आर्थिक तंगी के कारण महंगे निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करा पाते। उद्घाटन के दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद, डॉ. तौसीफ, डॉ. अल्का, डॉ. अखिलेश, शुभांशु सहित अन्य डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि इस वार्ड के शुरू होने से जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी और आयुष्मान योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन