Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्रीपेड बिजली मीटर पर ब्रेक : फिर लागू हुआ पुराना बिल सिस्टम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, May 5, 2026
Post views : 431

उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बाद लिया गया फैसला, अब हर महीने आएगा बिल

उन्नाव। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। बिजली विभाग ने जिले में लागू की गई प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था को फिलहाल बंद कर दिया है। अब उपभोक्ताओं के कनेक्शन पहले की तरह पोस्टपेड सिस्टम पर ही चलेंगे, यानी हर महीने बिजली का बिल जारी होगा और उसी आधार पर भुगतान करना होगा। दरअसल, जिले में बड़े स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया गया था। करीब 1.2 लाख मीटर लगाए गए, जिनमें शहर के लगभग 27 हजार उपभोक्ता शामिल हैं। मार्च महीने में इन मीटरों को पूरी तरह चालू भी कर दिया गया था। शुरुआत में इसे आधुनिक और सुविधाजनक व्यवस्था के तौर पर पेश किया गया, लेकिन लागू होते ही कई तरह की दिक्कतें सामने आने लगीं। सबसे बड़ी परेशानी यह रही कि बैलेंस खत्म होते ही बिजली सप्लाई अपने आप बंद हो जाती थी। कई मामलों में उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि रिचार्ज करने के बाद भी बिजली तुरंत चालू नहीं होती थी और घंटों इंतजार करना पड़ता था। इससे घरों और छोटे कारोबारों पर सीधा असर पड़ा। ग्रामीण इलाकों में समस्या और ज्यादा गंभीर रही। वहां के उपभोक्ताओं को मोबाइल एप, ऑनलाइन पेमेंट और बैलेंस ट्रैक करने की प्रक्रिया समझने में दिक्कत हुई। कई लोगों के लिए यह सिस्टम नया और जटिल साबित हुआ, जिससे शिकायतों का सिलसिला लगातार बढ़ता गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मीटर में पारदर्शिता की कमी भी महसूस हुई। ऊंटसार के जमाल मुस्तफा के मुताबिक,बिना किसी सूचना के बिजली कट जाती थी और बिल भी पहले से ज्यादा आने लगा। वहीं आवास विकास कॉलोनी के राहुल बताते हैं कि “रिचार्ज करने के बाद भी कई घंटे तक बिजली नहीं आती थी, जिससे काफी परेशानी होती थी।” इन्हीं शिकायतों को देखते हुए बिजली विभाग ने फिलहाल प्रीपेड व्यवस्था को रोकने और पुराने पोस्टपेड सिस्टम को जारी रखने का फैसला लिया है। अब उपभोक्ताओं को पहले की तरह हर महीने बिजली का बिल मिलेगा और तय समय में भुगतान करना होगा। इस फैसले से साफ है कि तकनीक लागू करने से पहले जमीनी स्तर पर उसकी तैयारी और समझ जरूरी है। फिलहाल के लिए उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली है, लेकिन आगे स्मार्ट मीटर व्यवस्था दोबारा कब और किस रूप में लागू होगी, इस पर नजर बनी रहेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन