Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नगर निगम कार्यालय पर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित : गांधी जयंती पर मेयर विनोद अग्रवाल ने स्वच्छता सेवा में योगदान देने वालों का किया अभिनंदन

आलम वारसी 2

Fri, Oct 2, 2026
Post views : 107

मुरादाबाद। गांधी जयंती के पावन अवसर पर टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता सेवा में योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं, नागरिकों, नगर निगम कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेयर विनोद अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका अभिनंदन एवं उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में स्वच्छ एवं स्वस्थ मुरादाबाद के निर्माण में स्वच्छता कर्मियों और नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने स्वच्छता सेवा से जुड़े सभी लोगों के योगदान की सराहना करते हुए निरंतर इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से मुरादाबाद को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन