Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पांच दिन बाद थाने पहुंचा युवक : पांच पर केस दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 11, 2026
Post views : 128

पेट्रोल पंप के पास रोककर मारपीट का आरोप, मोबाइल तोड़ने के बाद धमकी देकर भागने की बात

उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र के पारा मोड़ से भवानीगंज की ओर जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने और उसका मोबाइल फोन तोड़ने के मामले में असोहा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना पांच अक्तूबर की बताई गई है, जबकि पीड़ित ने 10 अक्तूबर को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेहटा गांव निवासी नीरज कुमार के मुताबिक वह पांच अक्तूबर की रात करीब आठ बजे पारा मोड़ से भवानीगंज की तरफ जा रहा था। सरवन गांव स्थित डॉ. शकील के पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उसे कुछ लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि सरवन निवासी विपिन, वेद प्रकाश और आकाश ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। नीरज का आरोप है कि विरोध करने पर विपिन ने फोन कर गांव से अंकित और अतुल समेत कई अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि लोगों के पहुंचने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और इसी दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोगों के आने की भनक लगते ही आरोपी वहां से चले गए। जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

दर्द बढ़ने पर पहुंचा थाने

नीरज के अनुसार घटना के बाद शरीर में काफी दर्द होने के कारण वह तत्काल पुलिस के पास नहीं पहुंच सका। हालत में सुधार नहीं होने पर 10 अक्तूबर को उसने असोहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विपिन, वेद प्रकाश, आकाश, अंकित और अतुल के अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों व आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन