Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मौलाना हसरत मोहानी की 76वीं बरसी : आजादी के महान सेनानी की याद में जुटे शहर के लोग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, May 13, 2026
Post views : 334

शायरों के कलाम और वक्ताओं की बातों ने भावुक कर दिया माहौल

हसरत मोहानी लाइब्रेरी में गूंजे देशभक्ति और संघर्ष के किस्से

उन्नाव। आजादी की लड़ाई में अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियां कभी भुलाई नहीं जा सकतीं। शहर में आयोजित मौलाना हसरत मोहानी की 76वीं बरसी पर वक्ताओं ने उनके संघर्ष, विचारों और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, साहित्यिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। शहर के धवनरोड मार्केट स्थित हसरत मोहानी लाइब्रेरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि उन्नाव की धरती ने ऐसे महान सपूत को जन्म दिया, जिन्होंने अपनी लेखनी और संघर्ष दोनों के दम पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि मौलाना हसरत मोहानी ने देश की आजादी के लिए जेल की यातनाएं झेलीं, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। आज देश जिन आजाद फिजाओं में सांस ले रहा है, उसमें ऐसे सेनानियों की कुर्बानियों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि शहर में पुलिस ऑफिस के पास लगा मौलाना हसरत मोहानी मार्ग का शिलापट्ट दोबारा उसी स्थान पर स्थापित कराया जाएगा। इस घोषणा पर मौजूद लोगों ने खुशी जताई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली तीन प्रमुख हस्तियों के चित्रों का भी अनावरण किया गया। इनमें पूर्व चेयरमैन आलिम हुसैन जैदी, समाजसेवी एडवोकेट संदीप टंडन और एडवोकेट श्याम बहादुर श्रीवास्तव शामिल रहे। वक्ताओं ने इन तीनों के सामाजिक योगदान को भी याद किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व रोटरी गवर्नर अरविन्द कमल ने कहा कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। वहीं अनुराग मिश्र "गैर", विवेक शुक्ला, सैय्यद अली इमाम जैदी, अखिलेश द्विवेदी और क्षेत्रीय सभासद मेराजउद्दीन अहमद ने भी मौलाना हसरत मोहानी के व्यक्तित्व और विचारों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में शायरों ने अपने कलाम के जरिए मौलाना हसरत मोहानी को याद किया। देशभक्ति और इंसानियत से जुड़े अशआरों ने माहौल को भावुक बना दिया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अतीक अहमद ने की, जबकि संचालन अनवर अशआर और मोहम्मद हारून ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान लाइब्रेरी के सचिव अबरार हुसैन ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन