Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

व्यापारी की आंखों में मिर्च डालकर नकदी ले उड़ा बदमाश : सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 1, 2026
Post views : 413

घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

उन्नाव। शहर के व्यस्त सदर बाजार क्षेत्र में सोमवार रात एक दुस्साहसी वारदात ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए। दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे एक दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बदमाश नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथगंज निवासी दीपचंद्र गुप्ता की बिजली उपकरणों की दुकान मुख्य चौराहे के पास अताउल्ला नाला के निकट स्थित है। रोज की तरह सोमवार रात भी वह दुकान बंद करने से पहले दिनभर की बिक्री का हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक से दुकान पर पहुंचा। उसने हेलमेट पहन रखा था और सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए घड़ी के पट्टे के बारे में जानकारी मांगी। पीड़ित के मुताबिक वह ग्राहक को सामान दिखाने के लिए जैसे ही काउंटर से मुड़े, तभी युवक ने अचानक उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। मिर्च लगते ही उनकी आंखों में तेज जलन शुरू हो गई और वह कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी काउंटर पर रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन उठाकर भाग निकला। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के व्यापारी और राहगीर मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश लोकनगर की दिशा में फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की खबर फैलते ही व्यापारियों में नाराजगी दिखाई दी। व्यापारी नेताओं ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। उनका कहना है कि शहर के प्रमुख बाजारों में इस तरह की घटनाएं व्यापारियों के लिए चिंता का विषय हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आरोपी पहले से रेकी कर चुका था और दुकान बंद होने के समय का इंतजार कर रहा था। हेलमेट पहने होने के कारण उसकी पहचान करने में पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। बाजार और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन