Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खेत में मिला अज्ञान युवक शव : पहचान के लिए पुलिस प्रयास में जुटी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jan 16, 2026
Post views : 193

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ओरहर गांव के पास स्थित एक खेत में करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और वह अक्सर गांव व आसपास के इलाकों में घूमता रहता था। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसको लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में शव पर किसी प्रकार की गंभीर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल मौत के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। एहतियातन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दही थाना निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान सुनिश्चित कराने के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन