Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

राहत : गंगाघाट-शुक्लागंज की लाइफलाइन बनेगी पोनी रोड, 1.77 करोड़ से जर्जर हिस्से का होगा निर्माण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Apr 12, 2026
Post views : 422

लंबे समय से खराब सड़क से परेशान थे क्षेत्र के लोग

विधायक के प्रयासों से मिली परियोजना को रफ्तार

उन्नाव। गंगाघाट और शुक्लागंज क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी पोनी रोड के शेष 1.8 किलोमीटर हिस्से के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 1.77 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और शुरुआती धनराशि भी जारी कर दी गई है। यह सड़क गंगाघाट नगर पालिका के करीब 28 मोहल्लों और आसपास के गांवों की दो लाख से अधिक आबादी के लिए मुख्य मार्ग है। सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को रोजाना जाम, धूल और हादसों की समस्या झेलनी पड़ रही थी। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवागमन आसान और सुरक्षित होने की उम्मीद है। पोनी रोड की कुल लंबाई करीब 6.8 किलोमीटर है, जिसमें से पहले 5 किलोमीटर हिस्से का निर्माण कराया जा चुका है। बाकी बचा हिस्सा खराब होने के कारण पूरी सड़क का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था। इसी को देखते हुए शेष भाग के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। यह मार्ग लखनऊ-कानपुर हाईवे को दो अलग-अलग स्थानों पर जोड़ता है और जाजमऊ के त्रिभुवन खेड़ा से शुक्लागंज तक कनेक्टिविटी देता है। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को लंबा चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी। साथ ही, इसी मार्ग के सामने एनएचएआई द्वारा फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। पुल बनने के बाद इस इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है। सदर विधायक पंकज गुप्ता के प्रयासों से इस परियोजना को मंजूरी मिली है, जिसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर गांव और मोहल्ले को बेहतर सड़कों से जोड़ना प्राथमिकता में है और जहां जरूरत होगी वहां निर्माण कार्य कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस बार सड़क का काम समय पर पूरा होगा और वर्षों पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन