भोजपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जन चौपाल सम्पन्न, : रवि चौधरी बोले— भोजपुर विधानसभा क्षेत्र को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए किए जाएंगे प्रयास
आलम वारसी 2
Fri, Oct 16, 2026
मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में भोजपुर में जन चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष, मंत्री प्रतिनिधि एवं 27 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रवि चौधरी ने की। इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए रवि चौधरी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
रवि चौधरी ने कहा कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र भले ही अभी देहात के नाम से जाना जाता हो, लेकिन इसे स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उनका लक्ष्य क्षेत्र में बेहतर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना है, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नासिर अली, प्रवक्ता नाजिम, मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, मोहम्मद दीन, हसनैन, इरशाद, नसीम, जुनैद, मुशीर, फारूक, जीशान सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के समापन पर कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया।
Tags :
मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन