Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पंजाब के बबराला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, : रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

आलम वारसी 2

Sat, Jul 25, 2026
Post views : 63

मुरादाबाद। पंजाब के बबराला में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मुरादाबाद में भी आवाज बुलंद हुई है। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग संगठन से जुड़े लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रोहित बाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व संगठन से जुड़े 60 से 70 लोगो ने सिविल लाइन के अम्बेडकर पार्क पास चौराहे पर पंजाब सरकार का पुतला दहन किया व पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रोहित बाल्मीकि ने बताया कि 23 जुलाई को बबराला में सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। आरोप है कि बबराला पुलिस ने बिना किसी कारण के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई महिलाएं और पुरुष सफाई कर्मचारी घायल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "जब घायल लोग इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे, तब रास्ते में भी पुलिस ने दोबारा उन पर लाठीचार्ज किया।" उन्होंने इस पूरी घटना को अमानवीय और निंदनीय बताया।

इस मामले को लेकर संगठन ने अब मोर्चा खोल दिया है। हम इस घटना की शिकायत राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग से करेंगे। हमारी मांग है कि बबराला में लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। संघठन ने सरकार को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा, "अगर हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई और दोषियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो हम पंजाब में जाकर पंजाब सरकार का पुतला दहन करेंगे और पूरे पंजाब में बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।"

Tags :

रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन