Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

बैटरी रिक्शा जलकर राख

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सिर्फ तलाश नहीं, जिम्मेदारी भी : गुमशुदा बच्चों को ढूंढने वाली टीम को एसएसपी ने किया सम्मान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jan 15, 2026
Post views : 242

मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से बच्चों को मिला पढ़ाई का सहारा

उन्नाव। गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी की खबर बीते दिन सामने आने के बाद गुरुवार को उसी मामले में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज 16 घंटे में दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित खोज निकालने के बाद पुलिस ने न सिर्फ अपनी मुस्तैदी दिखाई, बल्कि मानवीय संवेदना का भी उदाहरण पेश किया। पुलिस के अनुसार 13 जनवरी को थाना अजगैन क्षेत्र से दो बच्चियां और एक बच्चा अचानक लापता हो गए थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और अलग-अलग स्थानों पर तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों के बाद 14 जनवरी को तीनों बच्चे थाना गंगाघाट क्षेत्र के मिश्रा घाट पर बालू में खेलते हुए सकुशल मिल गए। बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और इलाके में भी संतोष का माहौल रहा।


इस सराहनीय कार्य के लिए गुरुवार को थाना अजगैन परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बच्चों की बरामदगी में जुटी पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) प्रेमचंद और सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा भी मौजूद रहे। सम्मानित टीम में क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक अजगैन सुरेश कुमार सिंह और उप निरिक्षक मुकुल दुबे के अलावा हेड कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल योगेश दहिया, शुभम कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, अनूप, रंजीत, सूरज पाल, आर जेंदल और राखी यादव शामिल रहे। सम्मान के साथ-साथ पुलिस ने बच्चों के भविष्य को लेकर भी संवेदनशील पहल की। मिशन शक्ति केंद्र अजगैन में दोनों बच्चियों और बच्चे को स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स, ड्राइंग किट, स्वेटर, टोपी, मोजे, पानी की बोतल और जूते दिए गए, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के पढ़ाई कर सकें। इसके अलावा एक बच्ची जो अब तक स्कूल नहीं जाती थी, उसके स्कूल में दाखिले के लिए सीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीओ अरविंद कुमार का कहना है कि बच्चों को सुरक्षित ढूंढ लाना ही नहीं, बल्कि उन्हें पढ़ाई और बेहतर जीवन की राह पर आगे बढ़ाना भी जरूरी है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश गया है कि ऑपरेशन मुस्कान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बच्चों के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन