Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लेदर उद्योग को नई रफ्तार : बंथर में अत्याधुनिक डिजाइन व प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Dec 17, 2025
Post views : 489

इंडिया एक्ज़िम बैंक की पहल, युवाओं को जिले में ही मिलेगा फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण

उन्नाव। कानपुर–उन्नाव लेदर क्लस्टर के लिए बुधवार का दिन अहम रहा, जब बंथर स्थित केएलसी इंस्टिट्यूट परिसर में अत्याधुनिक डिजाइन स्टूडियो और लेदर फैशन प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई। यह पहल भारत सरकार की वित्तीय संस्था इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा की गई है, जिसका उद्देश्य लेदर उद्योग को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना और स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। डिजाइन स्टूडियो का उद्घाटन इंडिया एक्ज़िम बैंक की उप प्रबंध निदेशक दीपाली अग्रवाल, केएलसी और एलएसएससी के अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन तथा चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल ईराकी ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दीपाली अग्रवाल ने कहा कि लेदर उद्योग देश के निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देता है और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए डिजाइन व तकनीक का मजबूत आधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह डिजाइन स्टूडियो एमएसएमई इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पाद विकसित करने में मदद करेगा, जिससे गुणवत्ता के साथ-साथ निर्यात क्षमता भी बढ़ेगी। इंडिया एक्ज़िम बैंक का प्रयास है कि जिला स्तर पर ही उद्योगों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध हों, ताकि स्थानीय विकास को बढ़ावा मिल सके।

केएलसी और एलएसएससी के अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन ने कहा कि बंथर स्थित केएलसी परिसर में डिजाइन स्टूडियो और प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना लेदर क्लस्टर के लिए एक बड़ा कदम है। अब तक डिजाइन डेवलपमेंट और प्रोटोटाइप के लिए उद्यमियों को दूसरे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ती थीं। अब ये सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, जिससे उद्योग को सीधा लाभ मिलेगा और युवाओं को अपने जिले में ही बेहतर करियर विकल्प मिलेंगे।

चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल ईराकी ने कहा कि कानपुर–उन्नाव लेदर क्लस्टर पहले से ही देश के प्रमुख लेदर हब में शामिल है। डिजाइन स्टूडियो की शुरुआत से यह क्लस्टर तकनीक और प्रतिस्पर्धा के नए दौर में प्रवेश करेगा। आधुनिक मशीनों और सॉफ्टवेयर के जरिए यहां ऐसे डिजाइन विकसित किए जा सकेंगे, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान बना सकें। इससे निर्यात बढ़ेगा और क्लस्टर की वैश्विक साख और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में चर्म निर्यात परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जालान, केएलसी के निदेशक राकेश सूरी, चेन्नई से आए परिषद के कार्यकारी निदेशक आर. सेलवम, एफडीडीआई के प्रबंध निदेशक विवेक शर्मा, ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री कानपुर के सीजीएम डॉ. अनिल रागा सहित उद्योग जगत से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे। यह डिजाइन स्टूडियो भारत सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के तहत इंडिया एक्ज़िम बैंक के ग्रासरूट्स इनिशिएटिव्स फॉर डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित किया गया है। यहां लेदर फैशन, फुटवियर और लेदर गुड्स से जुड़ी एमएसएमई इकाइयों को डिजाइन डेवलपमेंट, जॉब वर्क और प्रोटोटाइप तैयार करने की सुविधा मिलेगी।

बंथर स्थित केएलसी परिसर में शुरू हुए प्रशिक्षण केंद्र में एनआईएफटी रायबरेली के सहयोग से लेदर फैशन और डिजाइनिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जाएंगे। इनमें लेदर फुटवियर, लेदर गारमेंट्स और लेदर गुड्स के डिजाइन व प्रोडक्शन की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

डिजाइन स्टूडियो में शू मास्टर सॉफ्टवेयर, कैड-कैम सिस्टम, 3डी प्रिंटर, 3डी लास्ट स्कैनर, मैटेरियल स्कैनर और एंब्रॉयडरी मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार इस स्टूडियो से कानपुर–उन्नाव लेदर क्लस्टर की लगभग 2500 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को सीधा लाभ मिलेगा। यह क्लस्टर करीब दो लाख परिवारों को प्रत्यक्ष रोजगार देता है और लगभग 9000 करोड़ रुपये के कारोबार से जुड़ा है। बंथर स्थित केएलसी इंस्टिट्यूट में इस सुविधा की शुरुआत से लेदर उद्योग को स्थानीय स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन