Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फरीदपुर खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स वेलनेस में खाद्य विभाग का छापा : सरसों तेल व धनियाँ पाउडर की बिक्री पर रोक लगाने समेत लाखों का स्टॉक सील

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 22, 2026
Post views : 332

उत्तर प्रदेश बरेली : जनपद में मिलावट के खिलाफ चलाय जा रहे अभियान के चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने फरीदपुर तहसील क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स एवं सृष्टिपूर्ति वेलनेस के प्रतिष्ठानों पर छापा मारी की जिससे वहाँ खलवली मच गई।छापेमारी में सरसों तेल व धनियाँ पाउडर की गुणवत्ता संदिग्ध दिखने पर नमूने जाँच प्रयोगशाला भेजे गए जिनकी जाँच रिपोर्ट आने तक दोनों कंपनियों के संबंधित उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स में संदिग्ध सरसों तेल पकड़ा गया मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि फरीदपुर के गौसगंज सराय स्थित खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स के निरीक्षण में कच्ची घानी सरसों तेल की गुणवत्ता संदेह के घेरे में देखी गई है।नेपाल में निर्मित माया ब्रांड सरसों तेल के 15 किलोग्राम वाले टीन को खोलकर नमूना लिया गया है।इसके बाद जाँच रिपोर्ट आने तक कुल 110 टीन सरसों तेल की बिक्री पर रोक लगा दी है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 93 लाख रुपये बताई गई है।

उक्त प्रतिष्ठान में भंडारित नेपाल निर्मित साजन ब्रांड रैपसीड 30 टीन ऑयल का भी नमूना लेकर उपरोक्त तेल की बिक्री को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।जिसका बाजार मूल्य करीब 63 हजार रुपये बताया गया है।

वहीं सृष्टिपूर्ति वेलनेस का धनियाँ पाउडर भी जाँच के घेरे में आया जहाँ खाद्य सुरक्षा टीम ने ग्राम जेड स्थित कॉम्पिटेंट इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित सृष्टिपूर्ति वेलनेस प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की।जहाँ से धनियाँ पाउडर का नमूना लेकर जाँच हेतु भेजा है वहीं परिसर में भंडारित 108 किलो ग्राम धनियाँ पाउडर की बिक्री पर रिपोर्ट आने तक रोक लगाई गई है।

बोतलबंद पानी कंपनियों पर भी कार्रवाई

खाद्य विभाग की सख्ती यूँ ही नहीं रुकी फरीदपुर के रजऊ परसपुर स्थित किस्टल बेवेरेजेज(कैंपा स्योर ब्रांड)द्वारा पानी एवं पैकेजिंग सामग्री की जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत न किए जाने पर उसका लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है।

ग्राम अंधरपुरा स्थित एसआरएम स्प्रिंग प्राइवेट लिमिटेड में कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी कर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी है।

परसाखेड़ा क्षेत्र में वृंदावन बेवरेजेज(किनले ब्रांड)स्वामी द्वारा पानी की जाँच रिपोर्ट न दिखाने पर सुधार वास्ते नोटिस दिया है।

रिपोर्ट आने पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने साफ कहा है कि सभी नमूनों की जाँच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध और अप्रमाणित खाद्य पदार्थों से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

Uttar Pradesh news

Food dipartment action

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन