Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शाही स्नान से पहले गंगा पर पहरा : टेनरी और स्लाटर हाउस बंद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jan 2, 2026
Post views : 321

दूसरे दिन भी चली निगरानी, शुक्रवार को भी लिए जाएंगे नमूने

उन्नाव। माघ मेला और प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के पहले शाही स्नान को लेकर इस बार गंगा की स्वच्छता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शासन के निर्देशों के बाद जिले में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र और बंथर स्थित सभी टेनरियों और स्लाटर हाउसों के आउटलेट चार दिन के लिए बंद करा दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को इस बंदी का दूसरा दिन रहा, जबकि शुक्रवार को भी निगरानी और जांच की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रयागराज में तीन जनवरी को शाही स्नान प्रस्तावित है। इस दौरान गंगा में किसी भी तरह का प्रदूषित पानी न पहुंचे, इसके लिए स्नान से तीन दिन पहले ही आसपास के जिलों में टेनरियों और स्लाटर हाउसों के उत्प्रवाह बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में जिले में यह सख्त कदम उठाया गया है। डीएम के आदेश पर गठित जिला स्तरीय टीम ने बृहस्पतिवार को बंथर और दही चौकी क्षेत्र में दिनभर भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। टीम ने टेनरियों के आउटलेट, नालों और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने साफ किया कि यदि कहीं भी अपशिष्ट जल छोड़े जाने की शिकायत मिली तो संबंधित इकाई पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इधर, जिन स्लाटर हाउसों में पानी को अस्थायी रूप से रोकने की व्यवस्था है, वहां टैंकों में पानी संग्रहित कराया जा रहा है। जिले में ऐसे कुल सात स्लाटर हाउस हैं, जिनमें स्टोरेज की सुविधा मौजूद है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम लगातार इन इकाइयों की निगरानी कर रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद के अनुसार छह स्लाटर हाउसों के टैंकों में जमा पानी के नमूने गुरुवार को ले लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। शेष एक स्लाटर हाउस से शुक्रवार को नमूना लिया जाएगा, ताकि सभी इकाइयों की स्थिति स्पष्ट हो सके। प्रशासन का कहना है कि माघ मेले और शाही स्नान के दौरान गंगा की पवित्रता और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी। शाही स्नान के बाद ही सभी इकाइयों के आउटलेट खोले जाएंगे और वह भी जांच रिपोर्ट और अनुमति मिलने के बाद ही।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन