Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

इस्लामनगर विधानसभा कार्यालय पर सुभासपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न : देहात विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा

आलम वारसी 2

Thu, Oct 1, 2026
Post views : 138

मुरादाबाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के इस्लामनगर विधानसभा कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी दिनांक 08-10-2026 को मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि आगामी कार्यक्रम में पार्टी के माननीय राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री अरविंद राजभर जी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सामाजिक सरोकारों के विषय में संबोधित करेंगे। साथ ही माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी की विचारधारा एवं सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के हितों से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक और अधिक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी का संदेश अधिक व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।

बैठक में मुख्य रूप से गौरव कुमार, प्रमुख महासचिव; नासिर, जिला उपाध्यक्ष; एहसान प्रधान; मोहम्मद आलम; अनवर सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाते हुए आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में सामूहिक रूप से तैयारी करना रहा।

Tags :

Moradabad

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन