Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित,

चार लोगों की मौत

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

कमरे में मिला शव

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बरेली के शाही थाने में पुलिसकर्मी ने खेला लव जिहाद का खेल : सिपाही ने कुंवारा बताकर महिला सिपाही को मोहब्बत शब्द में फँसाया,खेल की पोल खुलने सख्त कदम उठाया

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jun 8, 2026
Post views : 121

बरेली जनपद में खाकी वर्दी बाले ने वुन डाला फरेबी मोहब्बत का जाल।मामला बरेली के थाना शाही थाने में तैनात सिपाही अमित चौधरी का है जिसने खुद को कुँवारा बताकर रिक्रूट महिला सिपाही से नजदीकियां बढ़ायीं और शादी का झांसा देकर रिश्ते बनाए किन्तु सच सामने आने पर ज्ञात हुआ कि सिपाही पहले से शादीशुदा है तो लव स्टोरी में में भूचाल आ गया।मामले की भनक एसएसपी बरेली अनुराग आर्य तक पहुंची तो उन्होंने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

भरोसा टूटने पश्चात हॉस्पिटल पहुंची महिला सिपाही

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि महिला सिपाही को जब सच्चाई ज्ञात हुई तो वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई।बीते 31 मई को तनाव में आकर उसने एक साथ कई दवाइयां खा लीं जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी इलाज के बाद जान बच गई।

एसएसपी ने माना कि गंभीर कदाचार विभागीय जांच में घटना को पुलिस सेवा की गरिमा एवं अनुशासन से जुड़ा गंभीर कदाचार मानते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही अमित चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन बरेली से संबद्ध कर दिया है।आदेश है कि वह बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। विभागीय जांच प्रारम्भ हो गई है जिसमें आरोप सही पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई होगी।

शादी का भरोसा देकर बनाए अबैध संबंध

आरोप है कि सिपाही अमित चौधरी ने विवाहित होने की बात को छिपाकर महिला सिपाही से अबैध संबंध बनाए इसी बीच जल्द विवाह करने का भरोसा भी दिलाया।इसी विश्वास में रिश्ता मजबूत होता गया किन्तु ज़ब महिला सिपाही को सच्चाई ज्ञात हुई तो महिला सिपाही का भरोसा टूट गया और मामले की पोल खुल गई।मामले में जाँच जारी है।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Love affair

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन