Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खेती की जमीन पर कब्जे का आरोप : महिला ने प्रशासन से लगाई गुहार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 11, 2026
Post views : 145

निर्माण कार्य रुकवाने और परिवार की सुरक्षा की मांग, धमकी देने का भी लगाया आरोप

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के कटरी पीपरखेड़ा गांव में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। गांव की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार की खेती योग्य जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में उसने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत देकर हस्तक्षेप की मांग की है। महिला का कहना है कि जिस भूमि को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, वह उसके पति के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। परिवार लंबे समय से उसी जमीन पर खेती करता आ रहा है और उनका आवास भी उसी परिसर में बना हुआ है। आरोप है कि हाल ही में बाहरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आसपास की कुछ भूमि खरीदी और उसके बाद विवादित हिस्से में भी निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पीड़िता के अनुसार, निर्माण कार्य को लेकर जब परिवार ने आपत्ति जताई तो उनकी बात सुनने के बजाय अभद्र व्यवहार किया गया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। इसके बाद से परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, वह वर्षों से उनके कब्जे और उपयोग में रही है। ऐसे में बिना सीमा निर्धारण और राजस्व जांच के निर्माण कार्य कराना नियमों के विपरीत है। उसने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो विवाद और बढ़ सकता है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने, भूमि की पैमाइश कराने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपित पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी गुहार लगाई है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर शिकायत की जांच की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन