Mon 29 Jun 2026

ब्रेकिंग

सीएम योगी के मुरादाबाद दौरे से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

गायब होने से परिवार में मचा कोहराम

दोस्तों संग गया था घाट

78 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शिवसेना का प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन : मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी व जिला प्रमुख नन्हे चौधरी के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

आलम वारसी

Thu, Apr 9, 2026
Post views : 181

मुरादाबाद: जिले के प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों का शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर शिवसेना से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो ने मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी एवं जिला प्रमुख नन्हे चौधरी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पर एक ज्ञापन डीएम को सौपा है शिवसेना का आरोप है कि स्कूल प्रशासन द्वारा फीस में अवैध वृद्धि की जा रही है और फीस वृद्धि के विरोध में आवाज उठाने पर बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। स्कूलों में एनसीईआरटी का कोर्स लागू नहीं किया जा रहा है।

मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी व ज़िला प्रमुख नन्हे चौधरी का कहना है कि स्कूल प्रशासन उन्हें एक ही विशेष दुकान से महंगी किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है, जो सरकार के नियमों के विरुद्ध है। इस मामले में अभिभावकों ने उत्तर प्रदेश सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है।

शिव सेना का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

Tags :

मुरादाबाद। प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन