Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पंचायत चुनाव : डुप्लीकेट नामों की छंटनी के बाद 28 मार्च को अंतिम सूची जारी होगी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jan 13, 2026
Post views : 231

उन्नाव। जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब छह फरवरी की बजाय 28 मार्च को किया जाएगा। डुप्लीकेट मतदाताओं की बड़ी संख्या सामने आने के बाद उनके सत्यापन के लिए समय सीमा करीब डेढ़ माह बढ़ा दी गई है। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम अगस्त 2025 से शुरू हुआ था। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। सत्यापन प्रक्रिया में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम अपनाए गए। एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए। वहीं नाम, पता या अन्य विवरण में गलती पाए जाने पर संशोधन किया गया। इसके साथ ही मृत व्यक्तियों और शहरों में स्थायी रूप से रह रहे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। इस पूरी प्रक्रिया के बाद जिले में कुल 21 लाख 31 हजार 587 मतदाताओं की अनंतिम सूची 23 दिसंबर को प्रकाशित की गई थी। इस पर दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गईं। 24 से 30 दिसंबर के बीच कुल 62 हजार 797 आपत्तियां दर्ज की गईं। इन सभी आपत्तियों के निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को सौंपी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तैयारी थी। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 10 लाख 23 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी की गई। आयोग ने इन सभी नामों का दोबारा सत्यापन कराने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में डुप्लीकेट प्रविष्टियां सामने आने के कारण सत्यापन में अतिरिक्त समय लगना तय माना गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत और निकाय वीके श्रीवास्तव के मुताबिक डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का भौतिक और अभिलेखीय सत्यापन कराया जा रहा है। इसी कारण अंतिम प्रकाशन की तिथि आगे बढ़ाई गई है। अब सभी आवश्यक जांच पूरी होने के बाद 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना प्राथमिकता है ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जा सकें। मतदाताओं से भी अपील की गई है कि वे अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद अपना नाम जरूर जांच लें।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन