Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शादी के नाम पर धोखा : पुलिसकर्मी के खिलाफ युवती पहुंची एसपी दफ्तर, एसपी ने बैठाई जांच

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Feb 13, 2026
Post views : 217

उन्नाव। शहर के आवास विकास इलाके की रहने वाली एक युवती ने कांशीराम चौकी में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि सिपाही ने शादी का वादा कर उसे होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है, जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़िता के मुताबिक करीब दस महीने पहले वह कांशीराम कालोनी में अपनी बुआ के घर गई थी। उसी दौरान चौकी में तैनात एक सिपाही से उसकी पहचान हुई। आरोप है कि सिपाही ने उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। युवती का कहना है कि सिपाही ने खुद को अविवाहित बताया और उससे शादी करने का भरोसा दिया। युवती का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर सिपाही उसे कई बार होटल ले गया। नौ फरवरी को भी वह उसे एक होटल में लेकर गया। वहां जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो सिपाही भड़क गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और यह कहते हुए धमकाया कि वह पुलिस में है, उसका कुछ नहीं बिगाड़ा जा सकता। मामला सामने आने के बाद युवती ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। एसपी ने प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी है। सीओ सिटी  ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उनके मुताबिक शिकायतकर्ता ने बाद में अपने बयान में बदलाव किया है और कहा है कि किसी के कहने पर उसने प्रार्थनापत्र दिया था। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन