Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

न्याय के लिए एसपी से मिले परिजन

किशोरी की सड़क हादसे में जान गई

चार और मकान ढहे; मुआवजे को लेकर उठे सवाल

सीएम योगी के मुरादाबाद दौरे से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नसीर की कहानियों का मंचन : कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jun 16, 2026
Post views : 236

रंगमंच को गांव-गांव तक ले जाने की जरूरत: सुरेंद्र वर्मा

उन्नाव। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से उदय सांस्कृतिक संस्थान, उन्नाव द्वारा मंगलवार को शिव शंकर सिंह-शिवराम सिंह महाविद्यालय, बिरसिंहपुर में साहित्यकार नसीर अहमद 'नसीर' की कहानियों का मंचन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन में रंगकर्मी जब्बार अकरम, रहमान रूमी, जया उपाध्याय, शफी अहमद खान, रफीक अहमद, राघवेंद्र सिंह और विकेश वाजपेई ने विभिन्न कहानियों को मंच पर जीवंत किया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से कहानी के पात्रों और भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसकी दर्शकों ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम के संयोजक एवं रंगकर्मी जब्बार अकरम ने कहा कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि रंगमंच और साहित्यिक गतिविधियों को शहरों के साथ-साथ गांवों तक भी पहुंचाया जाए, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सके। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सर्व धर्म संसद एवं संस्थापक श्री साईं दरबार मंदिर सेवा समिति, उन्नाव सुरेंद्र वर्मा 'बाबा जी' ने कहा कि रंगमंच को गांव-गांव तक ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने जब्बार अकरम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह इस दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। साहित्यकार नसीर अहमद 'नसीर' ने कहा कि कहानियां हमारे समाज और आसपास के परिवेश से जन्म लेती हैं। इनके माध्यम से जीवन के अनेक पहलुओं को समझने और अनुभव करने का अवसर मिलता है। वहीं दिनेश प्रियमन ने कहा कि कहानी मंचन एक चुनौतीपूर्ण विधा है, क्योंकि इसमें कलाकार को अकेले कई पात्रों को सजीव रूप में प्रस्तुत करना पड़ता है। कार्यक्रम में रूप सज्जा का कार्य अस्मिता उपाध्याय ने किया, जबकि मंच सज्जा मो. आजम अकरम और अभिषेक वर्मा ने संभाली। मंच संचालन बलराम सिंह 'निर्बल' ने किया तथा ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी शकील खान ने निभाई। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ के सहयोग की सराहना करते हुए आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन