Mon 29 Jun 2026

ब्रेकिंग

चार और मकान ढहे; मुआवजे को लेकर उठे सवाल

सीएम योगी के मुरादाबाद दौरे से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

गायब होने से परिवार में मचा कोहराम

दोस्तों संग गया था घाट

78 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने मनाई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की 136 वी जयंती का कार्यक्रम पीतल नगरी में आयोजित किया गया

आलम वारसी

Tue, Apr 14, 2026
Post views : 180

मुरादाबाद में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने बाबासाहेब अंबेडकर की 136 वी जयंती का कार्यक्रम पीतल नगरी कार्यालय पर आयोजित किया। जहां बाबा साहब अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अरविंद राठौर ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष अकरम खान ने किया। कार्यक्रम में विधानसभा 28 के अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद शुभी अब्दुल्ला को मनोनीत किया गया

पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी काम करेगी।

पार्टी की उपलब्धियों का किया गया वर्णन

कार्यक्रम में पार्टी संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के कार्यकाल में प्राप्त उपलब्धियों का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में संगठन महा संगठन मंत्री नितिन रस्तोगी, संगठन मंत्री नदीम, जिला उपाध्यक्ष उमंग बत्रा, जिला महासचिव अमर सिंह, कोषाध्यक्ष पुनीत रस्तोगी, मीडिया प्रभारी शिवम रस्तोगी, महानगर उपाध्यक्ष आदिल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सामिया, वार्ड 54 के वार्ड अध्यक्ष ओम रस्तोगी, वार्ड 63 के वार्ड अध्यक्ष दानिश, वार्ड 49 के वार्ड अध्यक्ष अयूब हसन, महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष कम्मो शर्मा, कविता शर्मा, महिला मोर्चा रमेश प्रजापति, विधानसभा 28 के अध्यक्ष अब्दुल्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

फल मिठाई वितरण किए गए

कार्यक्रम में फल मिठाई वितरण किए गए और बाबासाहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन