Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

मस्जिद-मदरसा हटाए जाने के बाद रिफाहे आम सोसाइटी ने उठाए निष्पक्षता के सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नोएडा सम्मेलन में बोले सुरेंद्र वर्मा बाबा : समाज को जोड़ने वाली सोच ही असली भारतीयता

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Feb 9, 2026
Post views : 527

देशभर में सामाजिक घटनाओं के समाधान में सक्रिय रही सर्व धर्म संसद

उन्नाव। जनपद की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय पहचान रखने वाले श्री साईं दरबार सेवा समिति के संस्थापक और सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा बाबा ने रविवार को नोएडा में आयोजित एक बड़े हिंदू सम्मेलन में शिरकत की। मंच से दिए गए उनके संबोधन का फोकस साफ था। जाति या वर्ग नहीं, बल्कि भारतीय पहचान और सामाजिक एकता है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुरेंद्र वर्मा बाबा ने दो टूक कहा कि समाज को बांटने वाली सोच से ऊपर उठने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हम जातियों के आधार पर खुद को नहीं आंकते, बल्कि भारतीय होने पर गर्व करते हैं। बाबा ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सोच केवल उनके शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में सक्रिय सर्व धर्म संसद से जुड़े लोग इसी भावना के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में देश के अलग-अलग हिस्सों में सामने आई सामाजिक और धार्मिक घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि ऐसे मौकों पर सर्व धर्म संसद के सदस्य और राष्ट्रीय संयोजक गोस्वामी सुशील जी महाराज स्वयं मौके पर पहुंचे। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर हालात को संभालने और समाधान की दिशा में काम किया गया। बाबा ने कहा कि उद्देश्य सिर्फ शांति और आपसी विश्वास बनाए रखना रहा है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संयोजक गोस्वामी सुशील जी महाराज ने भी मंच से संगठन की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि सर्व धर्म संसद का किसी भी राजनीतिक दल या पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। संगठन पूरी तरह सामाजिक और धार्मिक समरसता के लिए काम करता है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी धर्मों के गुरुओं का सम्मान करना उनकी मूल भावना है, फिर चाहे वह किसी भी धर्म से जुड़े हों।सम्मेलन में मौजूद लोगों को यह जानकारी भी दी गई कि सुरेंद्र वर्मा बाबा ने उन्नाव सहित कई क्षेत्रों में दर्जनों मंदिरों की स्थापना और सुंदरीकरण अपने निजी संसाधनों से कराया है। उन्होंने इस काम के लिए न तो किसी सरकारी मदद का सहारा लिया और न ही किसी राजनीतिक मंच का। उनका कहना था कि सेवा और आस्था का कार्य दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के भाव से किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में कथा वाचक आचार्य लंकेश जी महाराज, संगठन से जुड़े सदस्य सौरभ वर्मा, गोपाल कुमार सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में उपस्थित लोगों ने सर्व धर्म समरसता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकजुटता के संदेश की खुले तौर पर सराहना की और इसे आज के समय की जरूरत बताया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन