Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नगर निगम द्वारा सील की गई दुकानों को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन : जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

आलम वारसी

Sun, Apr 19, 2026
Post views : 281

मुरादाबाद। जामा मस्जिद क्षेत्र स्थित हमसफर शादी हॉल की दर्जनों दुकानों पर हाउस टैक्स बकाया होने के चलते नगर निगम द्वारा करीब एक माह पूर्व की गई सीलिंग की कार्रवाई से गुस्साए दुकानदार रविवार को सड़क पर उतर आए। पीड़ित व्यापारियों ने सामूहिक धरना देकर प्रशासन और कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एक महीने से ठप है कारोबार

नगर निगम ने हाउस टैक्स का लाखों रुपये बकाया होने पर हमसफर शादी हॉल की दर्जनों दुकानों पर सील लगा दी थी। कार्रवाई के बाद से दुकानदारों की आजीविका पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लगभग एक महीने से दुकानें बंद रहने के कारण व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानें ही उनकी आय का एकमात्र जरिया हैं और सील लगने से परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

कमेटी से सील खुलवाने की मांग

परेशान दुकानदारों ने रविवार को हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने पर बैठे व्यापारियों ने कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों से मांग की कि जल्द से जल्द बकाया हाउस टैक्स जमा कर दुकानों की सील खुलवाई जाए, ताकि वे अपना व्यापार फिर से शुरू कर सकें। प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने जमकर नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया।

पुलिस और पार्षद पहुंचे मौके पर

धरने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। साथ ही क्षेत्रीय पार्षद मौज्जम अली भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुरोध और पार्षद के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने धरना समाप्त कर दिया।

थाने में जारी है वार्ता

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर थाने में वार्ता जारी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि जल्द ही कोई समाधान निकलेगा, जिससे उनकी दुकानें खुल सकें और कारोबार फिर से पटरी पर आ सके। वहीं नगर निगम का कहना है कि नियमानुसार बकाया जमा होने के बाद ही सील खोली जाएगी।

Tags :

मुरादाबाद।।जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन