Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चेकिंग में खुला नशे का नेटवर्क : 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एमपी से दिल्ली ले जा रहे थे खेप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Apr 12, 2026
Post views : 398

कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई, 10 लाख की बताई जा रही कीमत

उन्नाव। पुलिस ने नशे के बड़े नेटवर्क पर चोट करते हुए अंतर्जनपदीय गांजा तस्करी का खुलासा किया है। कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में करीब 50 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जो मध्य प्रदेश से गांजा लाकर दिल्ली में खपाने की तैयारी में थे। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान करोवन मोड़ के पास एक सफेद वैगनआर कार संदिग्ध हालत में आती दिखी। पुलिस को देखकर चालक ने रास्ता बदलकर सरोसी की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन मैनी खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। मौके का फायदा उठाकर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। गाड़ी में सवार दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम जितेंद्र तिवारी उर्फ जीतू (24) और आदर्श कुमार तिवारी उर्फ राज (25) बताए। दोनों कौशाम्बी जिले के रहने वाले हैं। शुरुआत में वे पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सख्ती करने पर टूट गए और गाड़ी में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 50 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा मध्य प्रदेश से खरीदकर दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कोई छोटा नेटवर्क नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित सप्लाई चेन काम कर रही है। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों और सप्लाई रूट को ट्रेस करने में जुटी है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन