Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गंगा में नहाने गए दोस्तों पर टूटा कहर : दो युवक डूबे; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, May 6, 2026
Post views : 103

चंदन घाट पर हादसा, तीन दोस्तों को बचाया गया; सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवाल

उन्नाव। गंगाघाट इलाके में बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो अचानक तेज बहाव में फंसकर डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तीन युवकों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो युवक गहरे पानी में समा गए। हादसे में डूबने वालों की पहचान अचलगंज थाना क्षेत्र के जालिमखेड़ा निवासी जीतू शर्मा (22) और आशीष गुप्ता (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त एक साथ गंगा स्नान के लिए चंदन घाट पहुंचे थे। नहाते समय दोनों युवक अनजाने में गहराई वाले हिस्से में चले गए और तेज धारा के चलते संतुलन नहीं संभाल पाए। घटना की सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने जीतू शर्मा का शव बरामद कर लिया, जबकि आशीष गुप्ता की तलाश रात तक जारी रही। हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवार के लोग भी घाट पर पहुंच गए। मौके पर चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदन घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। न तो पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही खतरनाक गहराई वाले स्थानों की स्पष्ट पहचान है। इसी वजह से यहां पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। जाजमऊ चौकी इंचार्ज विनोद सिंह के मुताबिक, दूसरे युवक की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि गंगा में नहाते समय सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि भीड़भाड़ वाले घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग कितने गंभीर हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन