Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कानपुर में शोक : चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष की धर्मपत्नी का निधन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Dec 30, 2025
Post views : 405

कानपुर। शहर में मंगलवार को एक दुखद समाचार सामने आया। चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष और एकेआई इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर असद कमाल ईराकी की धर्मपत्नी श्रीमती समीना असद ईराकी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर फैल गई। परिवारजनों के अनुसार श्रीमती समीना असद ईराकी एक गृहिणी थीं और अपना अधिकांश समय परिवार की देखभाल और घरेलू जिम्मेदारियों में समर्पित करती थीं। वे सामाजिक या सार्वजनिक गतिविधियों से दूर रहकर शांत और निजी जीवन जीने वाली महिला थीं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। मरहूमा का जनाज़ा सुपुर्द-ए-ख़ाक बुधवार, 31 दिसंबर को उनके निवास स्थान डी-115, डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ, कानपुर से अशरफाबाद कब्रिस्तान में दोपहर 1:30 बजे अदा किया जाएगा। जनाज़े में परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है। निधन की खबर के बाद से ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का आना-जाना लगा हुआ है। विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों की ओर से शोक संदेश भेजे गए हैं, जिनमें दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है। शहर में इस दुखद घटना को लेकर शोक का वातावरण बना हुआ है और लोग मरहूमा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन