Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

परखी बिक्री

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बेटी की तलाश में भटकता रहा परिवार : युवक पर आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 25, 2026
Post views : 83

उन्नाव। घर से स्कूल जाने के लिए निकली 15 वर्षीय किशोरी के शाम तक वापस न लौटने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद किशोरी के पिता ने बीघापुर थाने पहुंचकर एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बीघापुर थाना क्षेत्र के हरीखेड़ा मजरे कटांव गांव का है। किशोरी के पिता मुताबिक, उनकी बेटी 24 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे बाजीखेड़ा स्थित स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। शाम होने तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका। पिता ने अपनी शिकायत में बिहार थाना क्षेत्र के बीरमपुर निवासी फैसल अजमी पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से किशोरी को जल्द तलाशने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी कहां है और उसके लापता होने के पीछे क्या वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन