: बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे सदर विधायक
Sat, Aug 16, 2025
पंकज गुप्ता ने बांटा राशन, कहा – हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️
उन्नाव। पहाड़ी क्षेत्रों व अन्य जगहों पर लगातार बारिश के चलते गंगा व अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ा चल रहा है। सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गांवों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में गुरुवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने परियर क्षेत्र के देवीपुरवा, बंदनपुरवा, लल्लतूपुर्वा, पनपथा, मानबंगला, बाबूबंगला, बेनीपुरवा सहित अनेक गाँवों के पीड़ित लोगों को बालखंडेश्वर मंदिर प्रांगण में आमंत्रित कर राहत सामग्री बांटा और प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा भी लिया। विधायक के साथ प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका के कर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनी और आश्वासन दिया कि किसी भी परिवार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।
हर परिवार को मिलेगा सहायता – विधायक
विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। विधायक ने कहा बाढ़ से परेशान किसी भी व्यक्ति को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। हमारी टीम घर-घर जाकर सूची तैयार कर रही है। जरूरत पड़ने पर नाव से भी राशन पहुंचाया जाएगा।
राशन किट पाकर हुैए भावुक
राहत किट में जरूरी सामान शामिल था। कई बुजुर्ग महिलाएं और छोटे बच्चों वाले परिवार किट पाकर भावुक हो गए। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि 2–3 दिनों से घर में कुछ नहीं बचा था, राशन मिलने से बड़ी राहत मिल गई।
चिकित्सा और साफ पानी की भी व्यवस्था
विधायक ने प्रशासन को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल स्वास्थ्य टीम भेजी जाए और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा बाढ़ से घिरे इलाकों में नाव की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिया। वहीं स्वच्छ पेयजल के लिए हैंडपंपों की सफाई और टैंकर से पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए। नगर पालिका कर्मियों से क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने को कहा गया ताकि बीमारी न फैले। इस अवसर पर एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, सीताराम, प्रमोद, रवि वर्मा, सुरेश प्रधान सहित अन्य लोग शामिल रहे।
: आधी रात में दहकी प्लास्टिक फैक्ट्री, गिरी दो मंजिला इमारत
Sat, Aug 16, 2025
धुएं और लपटों में तब्दील हुई पूरी फैक्ट्री,घंटों तक चला संघर्ष
[video width="478" height="850" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/08/उन्नाव_n_n➡देर_रात_प्लास्टिक_फै.बाग_https___t.co_h5SFweIvcf.mp4"][/video]
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र की देर रात शुक्रवार को शार्ट सर्किट से अचानक आग की लपटों से दहल उठी। नेहरू बाग स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने सबकुछ राख कर दिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो मंजिला इमारत देखते ही देखते ढह गई। गनीमत रही कि पास की अन्य फैक्ट्रियां इसकी चपेट में नहीं आईं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
शुक्लागंज निवासी आशीष साहू की इस फैक्ट्री में प्लास्टिक कचरा जमा कर ग्राइंडिंग का काम होता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 1 बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता देखा गया। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले चुकी थी और पूरी बिल्डिंग लपटों में घिर गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्नाव व आसपास की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कानपुर की दमकल गाड़ियों को भी मंगवाना पड़ा। आग को काबू पाने में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 14 दमकल वाहनों ने घंटों तक संघर्ष किया, तब कहीं जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। तब तक लगभग 40 टन प्लास्टिक जलकर खाक हो चुका था और पूरी इमारत धराशायी हो चुकी थी। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मशीनें, तैयार माल और स्टॉक सब राख में बदल गया। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि विभाग ने जांच शुरू कर दी है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
औद्योगिक क्षेत्र में फैलता खतरा
बता दें कि मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र में दर्जनों छोटी फैक्ट्रियां बिना किसी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के चल रहीं हैं। मानकों की अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन अब तक सख्त कार्रवाई नहीं कर पाया है।
: सपा से विधायक पूजा पाल को सपा ने पार्टी से निकाला, सीएम योगी सरकार की तारीफ करने पर लिया एक्शन!
Thu, Aug 14, 2025
सपा से विधायक पूजा पाल को सपा ने पार्टी से निकाला, सीएम योगी सरकार की तारीफ करने पर लिया एक्शन!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने कौशांबी की चायल विधानसभा से विधायक पूजा पाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बर्खास्त कर दिया है, पूजा पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट 2047 चर्चा के दौरान गुरुवार रात को सदन में अपने संबोधन के दौरान पूजा पाल ने कहा था, “मेरे पति के हत्यारों को मिट्टी मिला दिया गया है', इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने कार्रवाई की है.आपको बता दें सपा की की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विधायक को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं, जिससे पार्टी को भारी नुकसान हुआ, पूजा पाल द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी और गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, निष्कासन के साथ ही उन्हें समाजवादी पार्टी के सभी पदों से हटाया गया है. अब वे पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या बैठक में शामिल नहीं होंगी और न ही उन्हें इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।मुख्यमंत्री की जमकर की, आपको ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में 'विज़न डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा को संबोधित करती गुरुवार रात समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने कहा था कि "मैंने अपना पति खोया है. सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की. मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी. मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया मुख्यमंत्री ने ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों मिट्टी मिलाया है.आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है. मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया. मैं उनके इस ज़ीरो टॉलरेंस का समर्थन करती हूं. मैंने तब आवाज़ उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता, जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया." पूजा पाल के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने कार्रवाई की है!