Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रामपुर में 15 लाख की 3 किग्रा , अफीम पकड़ी, तमंचा, स्कॉर्पियो के साथ छ : रामपुर में 15 लाख की 3 किग्रा , अफीम पकड़ी, तमंचा, स्कॉर्पियो के साथ छह तस्कर गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Tue, Sep 1, 2026
Post views : 88

रामपुर में 15 लाख की 3 किग्रा , अफीम पकड़ी, तमंचा, स्कॉर्पियो के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। जिला रामपुर पुलिस ने करीब 15 लाख रुपए की 03 किग्रा अफीम पकड़ी है। पुलिस ने अवैध असलाह और स्कॉर्पियो के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं।

जिले में आज थाना भोट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 1.गगनदीप सिंह पुत्र सुखवन्त सिंह निवासी विसारत नगर थाना बिलासपुर। 2.सर्वजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी थाना बिलासपुर 3.किशनदीप सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खूटांखेडा थाना भोट। 4.प्रभजोत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर उधमसिंह नगर 5.दीपक शर्मा पुत्र देवेन्द्र शर्मा निवासी मो, शिवनगर थाना कैम्प रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर 6.वैभव कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम नगलिया खुर्द थाना बिलासपुर को लाला वाला बाग से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 किग्रा, अफीम (अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपये) व करीब 10 हजार रूपये, एक तमंचा, कारतूस व 06 मोबाईल फोन तथा स्कॉर्पियो गाडी बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना भोट में धारा-8/18/25/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

Tags :

Rampur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन