: यूपी अमेठी में बस-ट्रेलर की टक्कर, वाहन में लगी आग, 7 से ज्यादा घायल!
Sat, Feb 15, 2025
यूपी अमेठी में बस-ट्रेलर की टक्कर, वाहन में लगी आग, 7 से ज्यादा घायल!
उत्तर प्रदेश अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस-ट्रेलर से टकरा गई इसके बाद बस में आग लग गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया हादसे में बस में सवार लगभग 8 यात्री और चालक घायल हो गए इनमें नागराज सुत सूर्या, धर्मेंद्र सुत, ओमप्रकाश, सत्यपाल सुत, बाघ सिंह, प्रज्वल सुत, नागराज प्रीतम सुत, गजेंद्र, शशि कुमार और सुरेश शामिल हैं पुलिस ने घायलों को CHC शुकुल बाजार में भर्ती कराया हादसा शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 59.4 पर हुआ वॉल्वो बस ग्वालियर से गोरखपुर जा रही थी, फिलहाल सभी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है!
: ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत!
Sat, Feb 15, 2025
ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत!
उत्तर प्रदेश उन्नाव के औरास इलाके में शनिवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत हो गई, जिसपर एक वॉल्वो बस भी कंटेनर से टकरा गई,मैनपुरी के कुरावली इलाके के गांव कमलकोट निवासी चालक प्रदीप यादव (30) ट्रक को खड़ा कर टायर चेक कर रहे थे इस दौरान तेजी से आए हरियाणा नंबर के एक कंटेनर ने ट्रक को टक्कर मारते हुए चालक को भी कुचल दिया इससे मौके पर ही प्रदीप की मौत हो गई कंटेनर में सवार 5 लोग भी घायल हो गए इस बीच पीछे से आ रही एक वॉल्वो बस भी कंटेनर से टकरा गई इससे बस सवार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया 3 को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है CO बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया कि हादसा सुबह हुआ क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवा दिया गया है, यातायात नियमित रूप से चालू है!
: 30 हजार के लालच में युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, इस तरह खुला राज!
Fri, Feb 14, 2025
30 हजार के लालच में युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, इस तरह खुला राज!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ के BKT थाना क्षेत्र में एक युवक ने 30,000 रुपये के लालच में खुद अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली पुलिस ने युवक को सीतापुर से बरामद कर लिया है युवक ने घर के नंबर पर फोनकर खुद अपने अपहरण की सूचना दी थी इसके बाद अपना फोन बंद कर लिया था परिजनों ने BKT थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी वहीं, परिजनों का कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है BKT थाना क्षेत्र के मझोरिया गांव निवासी युवक तीस हजार रुपये के लालच में खुद के अपहरण की साजिश रचकर अपने घर वालों को लगातार फोन कर रहा था वह कह रहा था कि उसका अपहरण हो गया है पैसे दे दो नहीं तो मेरी हत्या कर देंगे वहीं घर वालों ने बेटे के घर न पहुंचने पर और लगातार उसका फोन बंद आने पर बीकेटी थाने में मुकदमा दर्ज करायाघरवालों की सूचना पर हरकत में आई बीकेटी पुलिस टीम ने युवक को खोजने में जुट गई वहीं युवक राजेश अपनी लोकेशन लगातार बदलता जा रहा था वहीं, परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, वह कई महीनों से बीमार चल रहा था वहीं, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया, मझोरिया गांव निवासी युवक दुर्गेश रावत को बीकेटी थाना व अतिरिक्त थाना प्रभारी कैलाश दुबे के नेतृत्व में पुलिस व सर्विलांस टीम ने युवक को जनपद सीतापुर के सिधौली महमूदाबाद रोड से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है!