Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में खड़े ट्रेलर में घुसी इनोवा कार 1 श्रद्धालु की मौत, 6 घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Feb 22, 2025
Post views : 177

फतेहपुर में खड़े ट्रेलर में घुसी इनोवा कार 1 श्रद्धालु की मौत, 6 घायल!

उत्तर प्रदेश फतेहपुर : कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाने के भारतपुर के पास शनिवार भोर पहर प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी इनोवा कार एक खड़े ट्रेलर में घुस गई। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार एक की मौत हो गई और छह लोग गंभीर घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   राजस्थान के प्रताप नगर जयपुर निवासी 37 वर्षीय विनय गुप्ता अपनी पत्नी मोनिका गुप्ता, भाई पीयूष गुप्ता उसकी पत्नी पायल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता और उसकी पत्नी कृष्णा के साथ किराए की इनोवा कार से प्रयागराज महाकुंभ गए थे। कार इमामउद्दीन चला रहा था। महाकुंभ से स्नान पर शुक्रवार रात वापस लौट रहे थे। भारतपुर मोड़ के पास कार पीछे से खड़े ट्रेलर में घुस गई। कार सवार गंभीर घायल हो गए। सभी को पुलिस ने निकलवा कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पीयूष गुप्ता की मौत हो गई। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। एक की मौत हुई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन