Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Feb 23, 2025
Post views : 163

तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत!

  उत्तर प्रदेश मिर्जापुर : दरअसल मिर्जापुर जिले में अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को कुचल दिया, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई साइकिल सवार दो युवक गिरे तो साथ में चल रहा एक युवक उसे उठाने लगा इसी बीच पीछे से अज्ञात वाहन ने तीनों को चपेट में ले लिया घटना CCTV कैमरे में कैद है शनिवार रात गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने देखा तो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तीनों युवक मजदूरी करते थे हादसा अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर राजमार्ग के ऊसरा गांव के पास हुआ बताते हैं कि मजदूरी से घर लौट रहे साइकिल सवार दो मजदूर सड़क पर गिर गए उसे उठाने के लिए एक तीसरा मजूदर आगे आया, तभी अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया तीनों की मौके पर ही मौत हो गई अदलहाट पुलिस रात में सड़क पर पड़े शवों को थाने लाई मजदूरों के पास मिले मोबाइल फोन से उनके घरवालों को सूचना दी गई मृतकों में अदलहाट थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव के रहने वाले शिवपूजन और विकास हैं दोनों चचेरे भाई हैं रात कौड़ियां कला से कामकर पैदल घर लौट रहे थे तीसरा युवक नन्हें प्रजापति है, जो इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला था   CO मंजरी राव ने बताया कि तीन युवकों की मौत हुई है, जो मजदूरी का काम करते थे हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी पकड़ कर ली जाएगी इधर, 3 युवकों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन