Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

बाजार से लौटते समय महिला को बनाया निशाना

जांच टीम गठित करने के निर्देश

जिला कारागार में तैयार हो रहे पांच हजार दीये

रकम मांगने पर टालमटोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

केयर सेंटर रामपुर के सहयोग एवं सहारा ब्लड बैंक के संयोजन में रक्तदान श : केयर सेंटर रामपुर के सहयोग एवं सहारा ब्लड बैंक के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर 

आसिम अज़ीज़

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 304

केयर सेंटर रामपुर के सहयोग एवं सहारा ब्लड बैंक के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), रामपुर द्वारा केयर सेंटर रामपुर के सहयोग एवं सहारा ब्लड बैंक के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन केयर सेंटर, शौकत अली रोड, रामपुर के स्पेशल वार्ड में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई, जो डॉ. आरिफ सिद्दीकी, कंसल्टेंट जनरल सर्जन, केयर सेंटर रामपुर द्वारा किया गया। इसके पश्चात रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाना तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में डॉ. तैमूर मोहम्मद खान, डॉ. विशेष कुमार, डॉ. मुनीश गुप्ता, डॉ. वरुण गुप्ता, डॉ. क्षमा, डॉ. साजल, डॉ. लुबना, डॉ. फतेहान एवं श्री मयंक सहित IDA रामपुर के सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. नायला सिद्दीकी, मानद सचिव, IDA रामपुर की विशेष भूमिका रही। उनके सक्रिय प्रयासों, समन्वय एवं निरंतर सहयोग से विभिन्न संस्थाओं, चिकित्सकों, अतिथियों, रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों को एकजुट कर शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका।

सभी के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से लगभग 20 यूनिट रक्तदान संभव हो सका। रक्तदाताओं को उनके उत्साहवर्धन एवं सराहना के लिए प्रशस्ति प्रमाणपत्र एवं प्रोत्साहन बैज प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान एवं रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई।

डॉ. अनुराग सिंघल, अध्यक्ष, IDA रामपुर ने आयोजन की सफलता पर सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। डॉ. आरिफ सिद्दीकी, कंसल्टेंट जनरल सर्जन, केयर सेंटर रामपुर, तथा डॉ. मिनहाज अहमद, इंचार्ज ब्लड बैंक, सहारा अस्पताल ने भी रक्तदान शिविर के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। “स्वतंत्रता का जश्न मनाएँ सेवा के साथ — रक्तदान करें, जीवन बचाएँ।”

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन