Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: AMU को बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेजकर मांगी 2 लाख रुपये फिरौती!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jan 10, 2025
Post views : 213

AMU को बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेजकर मांगी 2 लाख रुपये फिरौती!

  उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए मशहूर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है,धमकी देने वाले ने यह हरकत महज 2 लाख रुपये की वसूली के लिए की है हालांकि पुलिस अभी तक मेल भेजने वाले का पता नहीं लगी सकी है फिलहाल AMU जैसे संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है विश्वविद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, AMU प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया कि गुरुवार की तड़के tiwarisrijanyt@protonmail.com से ईमेल प्राप्त हुआ इसका यूपीआई नं 6387866385 है ईमेल भेजने वाले ने 2 लाख रुपयों की डिमांड की है ईमेल में कहा गया कि अगर 2 लाख रुपये की डिमांड पूरी नहीं की गई तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को बम से उड़ा देंगे इस बाबत तत्काल थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत की गई क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि AMU प्रशासन की ओर से शिकायती पत्र मिला है इसे लेकर मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी गई है सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉड व भारी दल के साथ पुलिस ने एएमयू कैंपस पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया. बम निरोधक दस्ते ने भी सघन चेकिंग अभियान चलाया है. फिलहाल कोई आपत्तिजनक चीज आसपास नहीं मिली है एएमयू के चारों ओर पुलिस व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है आरोपी के मेल की जांच पड़ताल कराई जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा फिलवक्त यूनिवर्सिटी में विंटर वेकेशन चल रहा है जिसके कारण कैंपस के अंदर छात्रों की संख्या काफी कम है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन