Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अयोध्या में Army की तैयारी कर रहे युवक की हत्या, छह टुकड़ों में मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jun 3, 2025
Post views : 193

अयोध्या में Army की तैयारी कर रहे युवक की हत्या, छह टुकड़ों में मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार!

  उत्तर प्रदेश अयोध्या : दरअसल जनपद के कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के पटेलनगर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, बताया जा रहा है कि युवक BA फाइनल वर्ष का छात्र भी था हत्या में धारदार हथियार का प्रयोग किया गया, हत्यारों ने युवक को छह टुकड़ों में काटा डाला था, घटनास्थल पर युवक के हाथ-पैर, गर्दन और धड़ अलग-अलग पड़े थे, पुलिस ने परिजनों के आरोपों के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं   एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि मामला बीकापुर कोतवाली के पटेलनगर का है. युवक घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था. रात में किसी समय उसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव के छह टुकड़े कर दिए गए, मंगलवार सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी, घटनास्थल पर पहुंचने पर युवक की पहचान दिनेश वर्मा (22) के रूप में हुई दिनेश के बड़े भाई विनोद ने जमीन रंजिश में चाचा अशोक वर्मा, पड़ोसी रामकृष्ण वर्मा, राम प्रकाश वर्मा और उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए हैं,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है,मामले में किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन