Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के अयोध्या में जिला जज के सेवानिवृत ड्राइवर के पुत्र की गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jun 24, 2025
Post views : 216

यूपी के अयोध्या में जिला जज के सेवानिवृत ड्राइवर के पुत्र की गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप!

उत्तर प्रदेश अयोध्या : दरअसल जनपद के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पलिया गोवा गांव में सोमवार रात धान के खेत की सिंचाई करने गए किसान (40) की गला काट कर हत्या कर दी गई ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह खेत में शव पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद किसान की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जानकारी के मुताबिक बताया गया कि अयोध्या जिला जज के सेवानिवृत ड्राइवर राम प्रकाश यादव के इकलौते पुत्र नागेंद्र कुमार (40) सोमवार रात धान की रोपाई के लिए खेत में सिंचाई करने गए थे, जहां अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी, सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है, नगर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार सुबहलगभग 5:20 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि पलिया गोवा गांव में नागेंद्र यादव (40) की हत्या कर दी गई है, सूचना मिलने के बाद मौके पर संबंधित थाने की पुलिस और पुलिस अधिकारी पहुंचे थे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना के बाबत अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है, शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा   हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के मेंडू स्थित भैरों मंदिर के नजदीक झोपड़ी में रहने वाली साधु भेषधारी वृद्धा की हत्या का मामला सामने आया है, हत्या का आरोप साथ में रहने वाले साधु भेषधारी वृद्ध पर लगा है, वृद्धा की हत्या के बाद से वह फरार है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, CO जेएन अस्थाना ने बताया कि मेंडू के भैरों मंदिर के पास झोपड़ी में कई साल से एक वृद्धा रेखा (70) रहा करती थी, कुछ साल पहले उसके पास वृद्ध नेम सिंह भी रहने आ गया था, दोनों आपसी सहमति झोपड़ी में रहते थे और भिक्षा मांग कर जीवन यापन करते थे, प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसमें डंडा लगने से वृद्धा की मौत हो गई फिलहाल हत्या के बाद से नेम सिंह फरार है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन