Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

सीएम के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था की कसी गई कमान

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उपलब्धियों का हुआ प्रदर्शन

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला कर्मचारी की मौत

पत्नी ने फंदे से दी जान, खबर मिलते ही कोलकाता में तैनात फौजी पति ने भी की आत्महत्या

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मां की गोद से छिटककर तीसरी मंजिल से गिरकर मासूम की चली गई जान!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 9, 2025
Post views : 139

मां की गोद से छिटककर तीसरी मंजिल से गिरकर मासूम की चली गई जान!

  उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : जिले के बाबरी मंडी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां, 5 महीने की मासूम अक्षत की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई यह हादसा तब हुआ जब बच्चे की मां गुंजन उसे गोद में लिए छत पर कपड़े उतारने गई थी, तभी बच्चा मां की गोद से छिटककर नीचे गिर गया, जिससे मासूम के सिर में गंभीर चोट आई और नाक से खून बहने लगा परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका जानकारी के मुताबिक, बाबरी मंडी निवासी लकी अग्रवाल की राशन की दुकान है. बुधवार शाम लकी किसी काम से बाहर गए हुए थे. घर पर उनकी पत्नी गुंजन और पांच महीने का बेटा अक्षत मौजूद था. गुंजन कपड़े उतारने के लिए छत पर गई और बेटे को गोद में लेकर काम कर रही थीं. इसी दौरान बच्चा अचानक मां की गोद से छिटककर पड़ोस की एक मंजिला मकान की छत पर जा गिरा. गुंजन की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और उन्होंने लकी को फोन कर घटना की जानकारी दी घायल बच्चे को तुरंत आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज समेत कई अस्पतालों में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया.   पांच महीने का अक्षत, लकी और गुंजन का इकलौता बेटा था उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गुंजन हादसे के बाद से बेसुध हैं. घर में जहां कुछ समय पहले बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, अब मातम छा गया है हादसे की खबर सुनते ही लकी के घर पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई लोगों ने परिवार को सांत्वना देने की कोशिश की, लेकिन अक्षत के चले जाने का गम हर किसी की आंखें नम कर गया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन