Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: योगी सरकार का बड़ा एक्शन,PCS अधिकारी अरविंद कुमार को योगी सरकार ने किया सस्पेंड!

योगी सरकार का बड़ा एक्शन,PCS अधिकारी अरविंद कुमार को योगी सरकार ने किया सस्पेंड!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात PCS अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निलंबित कर दिया है, यह कार्रवाई प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) IAS एम. देवराज ने की, 2012 बैच के इस अधिकारी का 30 मई 2025 को देवरिया तबादला हुआ था, लेकिन उन्होंने नया पदभार ग्रहण नहीं किया. जिसके चलते सरकार को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा   आपको बता दें अरविंद कुमार सिंह पिछले तीन साल से बिजनौर में ADM (FR) के पद पर कार्यरत थे, उनकी कार्यशैली को आमतौर पर सराहा जाता रहा है मगर तबादले के बाद उन्होंने पारिवारिक समस्याओं का हवाला देते हुए नियुक्ति विभाग को एक आवेदन भेजा था, जिसमें देवरिया ज्वाइन करने में असमर्थता जताई थी. हालांकि, विभाग ने उनकी अर्जी को स्वीकार नहीं किया और उन्हें देवरिया में तत्काल ज्वाइन करने का निर्देश दिया, इसके बावजूद, उन्होंने नया पद नहीं संभाला, जिसके बाद यह निलंबन की कार्रवाई हुई,नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एवं देवराज के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अनुशासनहीनता बरतने के लिए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए, निलंबन के बाद अरविंद कुमार सिंह को अब विभागीय जांच का सामना करना पड़ सकता है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन