: शराबी पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या; गर्भ में पल रही 5 माह की बच्ची भी मौत!
Fri, Aug 1, 2025
शराबी पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या; गर्भ में पल रही 5 माह की बच्ची भी मौत!
बरेली व्यूरो:-मुनीश गुप्ता
यूपी के बरेली जिले में थाना भुता क्षेत्र के ग्राम मगरासा में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है।मगरासा रहने बाला 29 बर्षीय सोमपाल शराब पीने के बाद किस तरह से हैवान बन गया जिसने अपनी 25 वर्षीय गर्भवती अर्धांग्नी सुमन को इतनी बेरहमी के साथ लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई इसके साथ ही सुमन के गर्भ में पल रही पांच माह की बच्ची भी कुछ देखने से पूर्व ही मौत की नींद सो गई।मृतका के शव का पोस्टमार्टम किए जाने पर इस दर्दनाक दोहरे हत्याकांड का सच उजागर हुआ है।जिसने भी सोमपाल की हैवानियत सुनी वह दंग रह गया और घटना के विषय में सोंचने को मजबूर हो गया,,क्या कोई इतना भी निर्दयी हो सकता है।सुमन के पिता पूरन लाल क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम मरगापुर निबासी हैं उन्होंने बताया कि बेटी सुमन की शादी पांच बर्ष पूर्व सोमपाल के साथ की थी शुरूआत में सब कुछ ठीक चल रहा था किंतु शादी के कुछ महीनों बाद सोमपाल ने सुमन पर अत्याचार शुरू कर दिया।सोमपाल अक्सर शराब पीकर उसे मारता-पीटता और दहेज के लिए एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाता था।
दिव्यांग सास के सामने लगाई थी जान बचाने की गुहार
घटना की रात सोमपाल शराब पीकर घर आया तो उसने सुमन से झगड़ाकर मारा-पीटा उसके बाद जान बचाकर भागी सुमन अलग कमरे में रह रहीं दिव्यांग सास कामेश्वरी देवी के पास पहुंची जहाँ उनसे बोली मां मुझे बचाओ वह मुझे मार देगा लेकिन सोमपाल कहाँ मानने बाला वह वहां भी पहुंच गया जहाँ उसने अपनी मां को धक्का देकर बाहर निकालकर शौचालय में बंद कर दिया इसके बाद सुमन को घर के अंदर ले गया जहाँ डंडों से बेरहमी से पीटा जहाँ गांव में आस-पास रहने वाले परिवारी व ग्रामीणों ने भी चुप्पी साध ली किसी ने भी हैवान के चुंगल से सुमन को बचाने का प्रयास नहीं किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हैवानियत आई सामने
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सुमन मृत पड़ी थी,पोस्टमार्टम करने वाली टीम भी शव की हालत देखकर दंग रह गई।रिपोर्ट में सामने आया है कि सुमन के दोनों हाँथ व एक पैर टूट चुके थे,और लिवर भी फाड़ा गया था जिससे सुमन के गर्भ में पल रही करीब पाँच माह की बेटी थी जो पूरी तरह से विकसित हो चुकी थी उसकी भी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सुमन के पिता पूरन लाल ने घटना की सूचना तहरीर देकर इंसान से हैवान बने सोमपाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल की जांच की। पुलिस कर रही आरोपी की तलाश एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी सोमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं,जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा,पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है,इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है,लोगों के दिलों में गुस्सा के साथ डर भी साफ दिख रहा है,क्योंकि किसी ने सुमन को बचाने की कोशिश नहीं की,सुमन की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है,उनका कहना है कि अगर समय रहते बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
: आरोप: बिजली चेकिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली
Fri, Aug 1, 2025
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️
उन्नाव: शहर में चेकिंग के नाम पर बिजली विभाग के कर्मचारी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि आए दिन रात हो या दिन विभाग की टीम एफआईआर का डर दिखाकर रुपये मांगे जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात के समय बिजली कर्मचारी दादामियां चौराहा, गद्दियाना, कंजी, ऊंटसार, कहारों का अड्डा मोहल्लों में पहुंचकर चेकिंग कर रहे हैं। चेकिंग के नाम पर मीटर और केबल की जांच करते हैं। केबल कटा हुआ मिलने या फिर मीटर में गड़बड़ी बताकर रुपये की डिमांड करते हैं। विरोध करने पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं।
विभाग के रवैये को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है।पिछले एक दो महीने से शहर में बिजली चेकिंग अभियान चल रहा है। विभागीय अधिकारी प्राइवेट कर्मियों को लेकर बिजली चेकिंग की वीडियोग्राफी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अगर अधिक भार होता है, तो उपभोक्ता से अवैध वसूली को सीधे डीलिंग हो रही है। रुपये न देने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। भय के कारण उपभोक्ता रुपये देने को तैयार हो जाते हैं। नाम न छापने की शर्त पर शोषित उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिक भार की बात कहकर विद्युतकर्मियों ने अवैध वसूली में रुपये की मांग की। जब इंकार किया तो मुकदमे की धमकी दी। मजबूरन रुपये देने पड़े। नियमानुसार, यदि उपभोक्ता अधिक भार का प्रयोग कर रहा है तो पेनल्टी लगनी चाहिए, ताकि राजस्व लाभ हो। लेकिन विभागीय अधिकारी, कर्मचारी के साथ मिलकर जेब भरने में लगे हैं। विधुत विभाग की कार्यशैली से लोगों में नाराज़गी दिख रही है। इस संबंध में क्षेत्रीय सभासद मेराजउद्दीन का कहना है कि बिजली विभाग की टीम आए दिन वार्ड में चेकिंग के लिए धमक पड़ते है। और वार्डवासियों के साथ चेकिंग के नाम पर उगाही कर रहे है। उन्होनें कहा कि विधुत विभाग चेकिंग करने क्षेत्र में आए उनका पूरा सहयोग किया जाएगा लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधी के नाते वार्डवासियों के साथ उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही करेंगें।
: 70 वर्षीय अधेड़ की कुएं में गिरकर हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम!
Thu, Jul 31, 2025
70 वर्षीय अधेड़ की कुएं में गिरकर हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम!
उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद के खजुहा ब्लाक के अंतर्गत जाफरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में कदीम में भैंस चराने गए बुजुर्ग की मौत हो गई ।पारिवारिक जनों ने बताया कि दिन बुधवार की शाम लगभग 5:00 बजे मवेशी चराने के लिए गांव के दक्षिण दिशा बंबा पटरी के किनारे जानवर चरहा था तभी बताते हैं कि मृतक की भैंस वीरेंद्र पटेल के पुराने ट्यूबवेल की तरफ जाने लगी जिसको रोकने के लिए मृतक वीरपाल जाने लगा पटरी के किनारे घास फूस से ढके होने के कारण बुजुर्ग कुआं नहीं समझ पाया पुराने कुएं में जाकर गिर गया जिससे उसकी कुएं के अंदर ही मौत हो गई काफी समय होने के बाद मृतक जब जानवर लेकर घर नहीं पहुंचा तो बड़े भाई मैकू ने ढूंढना शुरू कर दिया ।काफी खोजबीन करने के बाद कहीं पता नहीं चला आज सुबह लगभग 7 बजे खोज बीन कर रहे थे तभी मृतक का एक चप्पल वीरेंद्र पटेल के पुराने कुएं के पास देखा गया शक होने के आधार पर ग्रामीणों ने टॉर्च लगा कर देखा तो दिरपाल अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था ग्राम प्रधान द्वारा 112व चौकी पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजकमल यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मौके की स्थिति को देखते हुए फायर विकेट को सूचना दे दी कुएं में जहरीली गैस होने के कारण फायर विकेट कोकड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालने में सफलता मिली, मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। थाना प्रभारी धनजय ने बताया कि शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है!