Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

एक जिस्म एक जान है हम यही पहचान है हम, सोनू, मोनू ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया : वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

आसिम अज़ीज़

Wed, Sep 23, 2026
Post views : 36

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियां की फिक्शन, नॉन-फिक्शन नॉवेल्स और अन्य पुस्तकों ने बुक मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाई है। अमेजन पर उनकी पुस्तकों को पाठकों का लगातार समर्थन मिल रहा है और उनकी कई पुस्तकों ने अलग-अलग श्रेणियों में ऐमजॉन बेस्ट सैलर कैटेगरी में एक रैंक तक हासिल किया है।

उनकी पुस्तकों की बिक्री भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन सहित कई देशों में भी दर्ज की गई है।

तमिल फिक्शन बना खास आकर्षण

सैयद आमिर मियां की तमिल भाषा में प्रकाशित फिक्शन पुस्तकों को भी पाठकों का अच्छा समर्थन मिला है। उनकी चर्चित पुस्तकों में ‘उड़ी हुई जिंदगियां: एक प्रेम... एक झूठ... फिर खुद को खोजते एक इंसान की कहानी’, ‘हथकड़ियों से अकेलेपन तक: एक परिवार, एक प्रेम, एक धोखा और छिपी हुई पहचान की कहानी’, ‘रूपाली: एक रिश्ता, एक रहस्य, एक परिवार का विघटन’, ‘अंधविश्वास का व्यापारी’ और ‘रूपाली’ जैसी किताबें शामिल हैं।

लेखक की पुस्तकों में आसान और विद्यार्थी-केंद्रित भाषा में लिखी गई मास कम्युनिकेशन, टीवी पत्रकारिता, न्यूज मीडिया और फिल्म निर्माण से जुड़ी पुस्तकें भी शामिल हैं, जिन्हें स्टूडेंट्स के बीच पसंद किया जा रहा है।

10 से अधिक देशों तक पहुंच

अमेजन डैशबोर्ड में दर्ज आंकड़ों के अनुसार सैयद आमिर मियां की पुस्तकों की बिक्री भारत के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और नीदरलैंड्स में भी दर्ज हुई है।

लेखक की खासियत यह है कि उनका लेखन किसी एक भाषा या विधा तक सीमित नहीं है। वे हिंदी, अंग्रेजी और तमिल में फिक्शन के साथ-साथ पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन जैसे विषयों पर भी लेखन कर रहे हैं।

सैयद आमिर मियां की यह लेखकीय यात्रा प्रकाशन के दौर में भारतीय भाषाओं की कहानियों की बढ़ती पहुंच को दर्शाती है। खास तौर पर तमिल भाषा में उनकी फिक्शन पुस्तकों को मिले पाठकीय समर्थन ने उनके लेखन की पहुंच को दक्षिण भारत तक विस्तार दिया है।

Tags :

Rampur news

Rampur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन