Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: SBI बैंक में लूट का प्रयास, चाकू-तमंचे से गार्ड और मैनेजर पर किया हमला, तीन घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 18, 2025
Post views : 207

SBI बैंक में लूट का प्रयास, चाकू-तमंचे से गार्ड और मैनेजर पर किया हमला, तीन घायल!

https://youtu.be/W8ELsUf11_A उत्तर प्रदेश कानपुर : महानगर कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र पतरा स्थित स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार को लूटने का प्रयास किया गया जहां एक युवक चाकू और तमंचे से लैस होकर बैंक पहुंचा गार्ड ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उनपर हमला कर दिया जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में स्थित SBI बैंक के मैनेजर वीरेंद्र ने बताया कि, हर रोज की तरह शनिवार की सुबह भी बैंक खोली गई थी इस दौरान बैंक में अचानक एक युवक हाथ में देसी तमंचा और चाकू लेकर घुस आया बैंक में तैनात गार्ड ने जब उस युवक को रोकने का प्रयास किया, तो युवक ने गार्ड के साथ हाथापाई शुरू कर दी मौके पर मौजूद बैंक मैनेजर वीरेंद्र और कैश अफसर प्राणनाथ शुक्ला ने लुटेरे को धर दबोचने की कोशिश की इस दौरान लुटेरे ने खुद को बचाने के लिए चाकू से बैंक मैनेजर और कैश अफसर पर हमला कर दिया जिससे वह भी घायल हो गए, कड़ी मशक्कत के बाद तीनों ने लुटेरों को पड़कर रस्सी से बांध दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पटर सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में सिक्योरिटी गार्ड और बदमाश को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना में अज्ञात हमलावर और बैंक के कर्मी भी घायल हो गए हैं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिक्योरिटी गार्ड और बदमाश को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है उन्होंने बताया कि, अज्ञात हमलावर के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा साथ ही चाकू बरामद किया है. बैंक में अज्ञात हमलावर के आने का उद्देश्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है किसी प्रकार की कोई लूट नहीं हो पाई है बैंक कर्मियों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ा पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन