Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश-राहुल पर बोला हमला

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 13, 2025
Post views : 183

अखिलेश पर पलटवार, 2047 तक भाजपा सरकार का दावा

 

सैय्यद फैज़ान शीबू रहम‍ान

उन्नाव। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को उन्नाव पहुंचे। इस दौरान वह निवर्तमान जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार और सांसद साक्षी महाराज के आवास पर पहुंचे, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और विकास भवन में सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बयानों पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि वोट चोरी नहीं रुकी तो भारत में भी नेपाल जैसे हालात हो सकते हैं, मौर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चोरों और भ्रष्टाचारियों का साथ छोड़ दें। जनता ने ठान लिया है कि 2047 तक देश और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार रहेगी।इसके आलावा राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि हाइड्रोजन बम और परमाणु बम वाले बयान उनके फ्रस्ट्रेशन को दिखाते हैं। कांग्रेस हमेशा सत्ता पर अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती रही है, लेकिन गरीब और पिछड़े वर्ग से आने वाले बेटे को प्रधानमंत्री बनने से उनका हाजमा खराब हो गया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत सरकार ने पहले ही निर्णय लिया है कि पाकिस्तान से कोई भी सीधी सीरीज नहीं खेली जाएगी, लेकिन बड़े आयोजनों जैसे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान से खेलेगी और जीतकर ही लौटेगी। जगदगुरु रामभद्राचार्य के पश्चिमी यूपी को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं कोई मिनी पाकिस्तान नहीं है। सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है, लेकिन कोई गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन