Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शराबी पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या; गर्भ में पल रही 5 माह की बच्ची भी मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Aug 1, 2025
Post views : 118

शराबी पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या; गर्भ में पल रही 5 माह की बच्ची भी मौत!

    बरेली व्यूरो:-मुनीश गुप्ता   यूपी के बरेली जिले में थाना भुता क्षेत्र के ग्राम मगरासा में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है।मगरासा रहने बाला 29 बर्षीय सोमपाल शराब पीने के बाद किस तरह से हैवान बन गया जिसने अपनी 25 वर्षीय गर्भवती अर्धांग्नी सुमन को इतनी बेरहमी के साथ लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई इसके साथ ही सुमन के गर्भ में पल रही पांच माह की बच्ची भी कुछ देखने से पूर्व ही मौत की नींद सो गई।मृतका के शव का पोस्टमार्टम किए जाने पर इस दर्दनाक दोहरे हत्याकांड का सच उजागर हुआ है।जिसने भी सोमपाल की हैवानियत सुनी वह दंग रह गया और घटना के विषय में सोंचने को मजबूर हो गया,,क्या कोई इतना भी निर्दयी हो सकता है।सुमन के पिता पूरन लाल क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम मरगापुर निबासी हैं उन्होंने बताया कि बेटी सुमन की शादी पांच बर्ष पूर्व सोमपाल के साथ की थी शुरूआत में सब कुछ ठीक चल रहा था किंतु शादी के कुछ महीनों बाद सोमपाल ने सुमन पर अत्याचार शुरू कर दिया।सोमपाल अक्सर शराब पीकर उसे मारता-पीटता और दहेज के लिए एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाता था।  

दिव्यांग सास के सामने लगाई थी जान बचाने की गुहार

  घटना की रात सोमपाल शराब पीकर घर आया तो उसने सुमन से झगड़ाकर मारा-पीटा उसके बाद जान बचाकर भागी सुमन अलग कमरे में रह रहीं दिव्यांग सास कामेश्वरी देवी के पास पहुंची जहाँ उनसे बोली मां मुझे बचाओ वह मुझे मार देगा लेकिन सोमपाल कहाँ मानने बाला वह वहां भी पहुंच गया जहाँ उसने अपनी मां को धक्का देकर बाहर निकालकर शौचालय में बंद कर दिया इसके बाद सुमन को घर के अंदर ले गया जहाँ डंडों से बेरहमी से पीटा जहाँ गांव में आस-पास रहने वाले परिवारी व ग्रामीणों ने भी चुप्पी साध ली किसी ने भी हैवान के चुंगल से सुमन को बचाने का प्रयास नहीं किया।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हैवानियत आई सामने

  जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सुमन मृत पड़ी थी,पोस्टमार्टम करने वाली टीम भी शव की हालत देखकर दंग रह गई।रिपोर्ट में सामने आया है कि सुमन के दोनों हाँथ व एक पैर टूट चुके थे,और लिवर भी फाड़ा गया था जिससे सुमन के गर्भ में पल रही करीब पाँच माह की बेटी थी जो पूरी तरह से विकसित हो चुकी थी उसकी भी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सुमन के पिता पूरन लाल ने घटना की सूचना तहरीर देकर इंसान से हैवान बने सोमपाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल की जांच की।   पुलिस कर रही आरोपी की तलाश एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी सोमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं,जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा,पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है,इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है,लोगों के दिलों में गुस्सा के साथ डर भी साफ दिख रहा है,क्योंकि किसी ने सुमन को बचाने की कोशिश नहीं की,सुमन की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है,उनका कहना है कि अगर समय रहते बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन