Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम : परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 18, 2026
Post views : 21

फोन कर बुलाने के बाद लापता हुआ था युवक, सड़क किनारे मिला शव

उन्नाव। सफीपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान  (21) के रूप में हुई है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा मान रही है, लेकिन परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया है। .जानकारी के मुताबिक आदित्य कानपुर में एक तेल की दुकान पर काम करता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। बुधवार को उसका शव सफीपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि आदित्य का प्रेम संबंध फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कोडरी गांव की रहने वाली  से था। उनका कहना है कि अंजलि ने फोन कर आदित्य को बुलाया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिवार में भारी आक्रोश है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल यह मामला हादसा है या हत्या, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन