Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चार दिन से लापता मजदूर का शव मिलने से सनसनी : परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 18, 2026
Post views : 23

मारपीट के बाद अस्पताल में छोड़ने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव। सफीपुर थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के चालाकन टोला निवासी कल्लू (35) पुत्र संतु बीते 13 जून से घर से लापता था। परिवार के मुताबिक वह बागों में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके अचानक लापता होने के बाद परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।गुरुवार को कल्लू की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक के परिजनों ने गांव के विजय पाल, शेरू समेत दो अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले इन लोगों ने कल्लू के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़ दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कल्लू अपने चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन